मुंबई में भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त है। वहीं पवई इलाके में मौजूद पवई लेक और डैम पूरी तरह भर चुका है। जून में जब से मॉनसून की बारिश शुरू हुई है, अब तक 8 लोगों की जान गई है। रविवार शाम से अबतक मुंबई में 4 लोगों की मौत हुई है। रविवार को मुम्बई के आज़ाद मैदान के पास एक पेड़ गिर जाने से 2 लोगों की मौत हो गई थी और आज मलाड पश्चिम में एक 15 साल के युवक की गड्ढे में डूबकर मौत हो गई, जबकि ठाणे में दीवार गिरने से एक 13 साल की बच्ची की मौत हो गई। बारिश की वजह से हिंदमाता, चेंबूर, लोअर परेल जैसे कई इलाक़ों में जलभराव हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों तक मुम्बई सहित कोंकण इलाके में भारी बारिश का अनुमान लगाया है जिसके बाद बारिश की तीव्रता में कमी आएगी। भारी बारिश का असर मुंबई लोकल पर भी पड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार लोकल 5 से 7 मिनट की देरी से चल रही है। इस बीच दिल्लीवासियों के लिए अच्छी खबर मौसम विभाग की ओर से आ रही है। अनुमान है कि दिल्ली में मानसून 29 जून को तक पहुंच जाएगा।
मुंबई में बीते 24 घंटे के अंदर भारी बारिश से हालात अस्त-व्यस्त हो गए हैं। जगह-जगह पानी भर गया और जाम की स्थिति बन गई है। इसका असर मुंबई लोकल पर भी पड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार लोकल 5 से 7 मिनट की देरी से चल रही है। रविवार को मुंबई के एमजी रोड पर मेट्रो सिनेमा के पास एक पेड़ गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई है और 5 अन्य लोग जख्मी हो गए हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग और निजी मौसम अनुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, मॉनसून दिल्ली में जल्द ही अपने पूर्वनिर्धारित समय पर दस्तक देगा, वहीं दीर्घावधि औसत में बारिश अभी स्पष्ट नहीं है। आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक एम मोहपात्रा ने बताया, पश्चिमोत्तर मॉनसून के 29 जून से एक जुलाई के बीच आने की उम्मीद है। दिल्ली में मॉनसून-पूर्व की बारिश 27 जून के आसपास हो सकती है।
मुंबई में भारी बारिश से अबतक 4 की मौत, सड़कों पर जलजमाव

More Stories
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बड़ा बस हादसा, 7 यात्रियों की मौत कई घायल
अक्षय तृतीया पर श्री महाकालेश्वर को 22 लाख का महाभोग: पुणे के परिवार ने अर्पित किए 1250 किलो हापुस आम और 1250 ग्राम केसर
मौसम विभाग ने 15 राज्यों में तूफानी बारिश के साथ आंधी चलने व कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट किया जारी