April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

बिहार मैट्रिक परीक्षा के नतीजे जारी, 68.89 फीसदी पास

बिहार बोर्ड की ओर से आयोजित 10वीं बोर्ड या मेट्रिक परीक्षा के परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। बोर्ड परीक्षा के नतीजे शाम 4ः30 बजे घोषित कर दिए गए हैं। नतीजों की घोषणा शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा समेत विद्यालय परीक्षा समिति के चेयरमैन आनंद किशोर ने की। नतीजे उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और biharboard.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
स्क्रूनिटी के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 जून से शुरू की जाएगी और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए भी उम्मीदवार 28 जून से अप्लाई कर सकेंगे। टॉपर्स लिस्ट में तीसरे स्थान पर अनुप्रिया और चौथे स्थान पर प्रियांशु रहे हैं। वहीं टॉप 10 में 23 परीक्षार्थियों का नाम है, जिसमें 16 परीक्षार्थी सिमुलतला आवासीय विद्यालय के हैं।
वहीं जमुई की प्रेरणा राज ने 91.4 फीसदी अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया है। इस साल 5 लाख 44 हजार 112 छात्राएं पास हुई हैं। इस साल 68.89 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए हैं। बोर्ड के चेयरमैन का कहना है कि परीक्षा पैटर्न में हुए बदलाव से फर्क पड़ा है। इस साल 1798797 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी? जिसमें 12 लाख 11 हजार 615 बच्चे पास हुए हैं। इस साल 68.89 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए हैं।

Share to...