April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

राम मंदिर बनकर रहेगा, कांग्रेस 2019 के बाद सुनवाई की साजिश कर रही : योगी

महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान आज अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर निर्माण पर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का मामला समाधान की तरफ जा रहा है। योगी ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनकर रहेगा। समाधान की तरफ इसका रास्ता जा रहा है। योगी ने सवाल किया कि संतों को मंदिर निर्माण को लेकर संदेह क्यों हो रहा है? उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण पूरे भारत की भावना है।
उन्होंने साधु-संतों को इस बात का भी ध्यान दिलाया कि हमें विधायिका और कार्यपालिका का भी ध्यान रखना होगा। उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। योगी ने कहा कि कांग्रेस 2019 के बाद राम मंदिर पर सुनवाई की साजिश रच रही है। आज सभी साधु संतों की नजर इस बात पर टिकी थी कि योगी आदित्यनाथ मंदिर निर्माण को लेकर क्या कहेंगे, हालांकि जबसे योगी मुख्यमंत्री बने हैं, तब से वह पार्टी की उस लाइन पर ही बने हुए हैं कि इसका समाधान कोर्ट के फैसले के बाद ही होगा। बड़ी छावनी के महंत नृत्यगोपाल दास का आज जन्मदिन मनाया जा रहा है।
इससे पहले आज सुबह योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी और जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी में दलितों को आरक्षण दिए जाने की मांग उठाई। सीएम योगी ने कहा कि जो दल बीजेपी को दलित विरोधी बता रहे हैं, वो इन विश्वविद्यालयों में दलितों को आरक्षण नहीं दिलवा पाए।

Share to...