April 17, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मुंबई: मल्टीप्लेक्स में 12 से 9 में चलेंगी मराठी फिल्में

मुंबई के मल्टीप्लेक्स में मराठी फिल्मों को प्राइम टाइम में दिखाने को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने अपने फरमान में बदलाव कर दिया है। गुरुवार को जारी सरकार के नए आदेश के तहत अब दोपहर 12 बजे से रात 9 बजे तक कभी भी मराठी फिल्में दिखाई जा सकेंगी। जबकि इससे पहले इसे प्राइम टाइम में दिखाने की बात कही गई थी।
मराठी फिल्मों को लेकर गुरुवार को जारी ताजा फरमान के मुताबिक, प्राइम टाइम को बदलकर दोपहर 12 बजे से शाम 9 बजे तक कर दिया गया है, वहीं यह भी छूट दी गई है कि मल्टीप्लेक्स अपनी सुविधा से फिल्म के जॉनर का चुनाव कर सकता है। मराठी फिल्म निर्माताओं ने गुरुवार को राज्य के संस्कृति मंत्री विनोद तावड़े से मुलाकात की। बैठक के बाद कहा गया कि निर्माताओं, मल्टीप्लेक्स मालिकों और एग्जीबिटर्स से मुलाकात के बाद ही निर्णय किया गया है।

Share to...