कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत ने अच्छी शुरुआत की है। भारत ने अपना पहला गोल्ड मेडल जीत लिया है।स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने 49 KG वेट कैटेगरी में देश के लिए यह उपलब्धि हासिल की उन्होंने कुल 201 KG वेट उठाते हुए गेम्स रिकॉर्ड के साथ पहला स्थान हासिल किया। चानू ने स्नैच में अपने पहले प्रयास में 84 KG वेट उठाया। वहीं, दूसरी कोशिश में उन्होंने 88 KG का वेट उठाकर अपने पर्सनल बेस्ट की बराबरी की। तीसरी बार मीरा ने 90KG उठाने का प्रयास किया, लेकिन इसमें सफल नहीं हो पाईं। मीराबाई ने क्लीन एंड जर्क के अपने पहले प्रयास में 109 KG वेट उठाया और गोल्ड मेडल पक्का कर लिया। उन्होंने दूसरी कोशिश में 113 KG वेट उठाया। तीसरी बार मीरा ने 114 KG वेट उठाने की कोशिश की लेकिन इसमें वे सफल नहीं हो पाईं।
इस तरह स्नैच और क्लीन एंड जर्क मिलाकर उन्होंने 201 KG उठाया। मॉरिशस की मैरी रनाइवोसोवा ने 172 KG वेट के साथ सिल्वर और कनाडा की हाना कामीन्सकी ने 171 KG वेट उठाकर ब्रॉन्ज मेडल जीता।
वही भारत की बिंदिया रानी देवी ने देश के लिए चौथा पदक जीता। उन्होंने 55 KG वेट केटेगरी में सिल्वर मेडल अपने नाम किया।बिंदिया ने कुल 202 KG वेट उठाया।
संकेत ने दिलाया भारत को पहला मेडल इससे पहले शनिवार को भारत के मेडल का खाता खुल गया। वेटलिफ्टर संकेत महादेव ने शनिवार को मेंस 55 KG वेट कैटेगरी में देश को सिल्वर मेडल दिलाया है। मलेशिया के मोहम्मद अनीद ने इस कैटेगरी का गोल्ड जीता। वहीं, मेंस 61 KG कैटेगरी में गुरुराजा पुजारी ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। गोल्ड मलेशिया के अजनील मोहम्मद ने और सिल्वर पापुआ न्यू गिनी के मोरिया बारू ने जीता।
संकेत ने स्नैच के पहले ही प्रयास में 107 किग्रा का
वजन उठा उठाया। उन्होंनें दूसरे प्रयास में 111 किग्रा और तीसरे प्रयास में 113 किग्रा का वजन उठाया। क्लीन एंड जर्क के पहले प्रयास में संकेत ने 135 KG का वजन उठाया है। लेकिन, उनका दूसरा और तीसरा प्रयास विफल रहा। वे 248 KG के साथ दूसरे स्थान पर रहे। मलेशियाई वेटलिफ्टर ने कुल 249 KG वेट उठाया और सिर्फ 1 KG के अंतर से संकेत से आगे निकल गए।
दूसरी ओर गुरुराजा ने स्नैच में अधिकतम 118 KG
और क्लीन एंड जर्क में 151 KG वेट उठाया। इस
तरह उन्होंने कुल 269 KG वेट उठाया और ब्रॉन्ज
मेडल अपने नाम किया। अजनील मोहम्मद 285
KG के साथ पहले और पापुआ न्यू गिनी के मोरिया
बारू 273 KG के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

More Stories
पैरालंपिक खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी और एक करोड़ रुपये देगी मध्यप्रदेश सरकार
विक्रम विश्वविद्यालय द्वारा जिला स्तरीय बैडमिंटन (पुरुष) प्रतियोगिता संपन्न
आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप–2024 लीमा पेरू में, मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी के 5 खिलाड़ी करेंगे सहभागिता