April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

कॉमनवेल्थ गेम्स में आज भारत ने 2 गोल्ड ओर एक सिल्वर मेडल जीता,भारतीय महिला लॉन बॉल्स टीम ने रचा इतिहास

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने जीता पांचवा गोल्ड मेडल-कॉमनवेल्थ गेम्स में आज भारत ने 2 गोल्ड मेडल ओर 1 सिल्वर मेडल जीता है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय महिला टीम ने इतिहास रच दिया है। लॉन बॉल्स इवेंट के फाइनल मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को मात दी और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वही टेबल टेनिस में भी भारत ने सिंगापुर को हराकर गोल्ड मेडल जीता ओर वेटलिफ्टिंग में पुरुष 96किलो कैटेगरी में भी भारत ने सिल्वर मेडल जीता हैं।

कॉमनवेल्थ गेम्स के 92 साल के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब भारत ने इस इवेंट में कोई मेडल जीता हो। ईतने सालों के बाद भारतीय टीम ने इस इवेंट में मेडल जीता वह भी अब सीधा गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। महिला टीम के इस इवेंट में टीम इंडिया में लवली चौबे, पिंकी, नयानमोनी साइकिया, रूपा रानी शामिल रहीं. जिन्होंने लगातार बेहतर प्रदर्शन किया और देश के लिए मेडल जीता।

फाइनल मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 17-10 के बड़े अंतर से हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। करीब ढाई घंटे चले इस रोमांचक मुकाबले में कई बार उतार-चढ़ाव आया, टीम इंडिया ने शुरुआत में बढ़त बनाई लेकिन उसके बाद साउथ अफ्रीका ने भी वापसी
की लेकिन अंत में टीम इंडिया का शानदार खेल काम आया और भारत ने 17-10 से मुकाबला अपने नाम किया।

वही भारत के जी साथियान,हरमीत देसाई ने अपने अपने सिंगल्स मैच जीते साथ ही दोनों खिलाड़ियों ने बतौर जोड़ीदार डबल्स मुकाबला भी जीत लिया। पुरुष टेबल टेनिस टीम ने फाइनल मुकाबले में सिंगापुर को 3-1 से हरा दिया। इसके साथ ही आज भारत के विकास ठाकुर ने वेटलिफ्टिंग पुरूष 96 किलो कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के मेडल की संख्या
अब 12 हो गई है, इसमें 5 गोल्ड मेडल, 4 सिल्वर
और 3 ही ब्रॉन्ज़ मेडल शामिल हैं।

Share to...