आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट से करारी शिकस्त देकर बड़ी जीत के साथ आगाज किया है। केपटाउन में खेले गए ग्रुप स्टेज मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को सात विकेट से पराजित किया। भारतीय टीम की जीत में जेमिमा रोड्रिगेज ने अहम भूमिका निभाई। जेमिमा रोड्रिगेज ने नाबाद 53 रन बनाए और कुल 8 चौके जड़े। टीम इंडिया ग्रुप-बी के अब अपने अगले मुकाबले में 15 फरवरी को वेस्टइंडीज का सामना करेगी।
आखिरी चार ओवरों में भारत को 41 रनों की जरूरत थी। 17वें ओवर में ऋचा घोष और जेमिमा ने एक-एक चौका जड़ा और उस ओवर से कुल 13 रन बटोरे। अब भारत को तीन ओवर में 28 रन चाहिए थे। ऐमन अनवर के ओवर में ऋचा ने लगातार तीन चौके लगाकर पाकिस्तानी टीम को पूरी तरह बैकफुट पर ला दिया। आखिरी दो ओवर में भारत को 14 रनों की आवश्यकता थी। फातिमा सना द्वारा फेंके गए पारी के 19वें ओवर में जेमिमा ने तीन चौके जड़कर भारत को यादगार जीत दिला दी। ऋचा घोष ने भी 31 रनों की नाबाद पारी। ऋचा ने 20 गेंदों की पारी में पांच चौके जड़े।
150 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत सधी रही थी। यास्तिका भाटिया (17 रन) और शेफाली वर्मा ने 5.3 ओवर में 38 रनों की साझेदारी की। टीम इंडिया की ऋचा और जेमिमा ने 58 रनों की मैच विजयी पार्टनरशिप करके पाकिस्तान को हरा दिया।
मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए चार विकेट पर 149 रन बनाए थे। पाकिस्तान टीम की बैटिंग के आकर्षण का केंद्र कप्तान बिस्माह मरूफ और युवा बल्लेबाज आयशा नसीम रहीं। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए महज 7.5 ओवर में 81 रन की अटूट साझेदारी करके पाकिस्तान को सम्मानजनक टोटल तक पहुंचा दिया।
पाकिस्तानी कप्तान बिस्माह मारूफ ने नाबाद 68 रनों की पारी खेली। इस दौरान बिस्माह ने 55 गेंदों का सामना किया और सात चौके लगाए. आयशा नसीम ने महज 25 गेंदों पर 43 रन बनाए जिसमें दो चौके और दो छक्के शामिल थे।भारत की ओर से राधा यादव ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए थे।

More Stories
अक्षय तृतीया पर श्री महाकालेश्वर को 22 लाख का महाभोग: पुणे के परिवार ने अर्पित किए 1250 किलो हापुस आम और 1250 ग्राम केसर
मौसम विभाग ने 15 राज्यों में तूफानी बारिश के साथ आंधी चलने व कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट किया जारी
पुष्पा 2′ को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी ‘धुरंधर 2’, कमाए इतने रुपये