April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

सिक्किम में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिएक्टर स्केल पर तीव्रता 4.3 दर्ज

प्राकृतिक आपदा भूकंप ने इस समय कहर बरपाया हुआ है। भूकंप से हाल ही में हजारों ने जान गवाई है।तुर्की व सीरिया दोनो देशों में हजारों काल के गाल में समा गए तो लाखों पीड़ित हुए हैं।

तुर्की में भूकंप से तबाही के बीच अब भारत के सिक्किम राज्य में सोमवार को सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप के झटके सिक्किम के युकसोम में सुबह 4.15 बजे आए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई। फिलहाल कोई जनहानि की जानकारी सामने नहीं आई है।

वही सिक्किम में भुकम्प के झटकों से स्थानीय रहवासी काफी दहशत में हैं और डरे सहमे हुए हैं।

Share to...