राष्ट्रमंडल खेल महासंघ ने 2022 में इंग्लैंड के बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में महिला टी-20 क्रिकेट को शामिल करने की मंगलवार को घोषणा की। बर्मिंघम में साल 2022 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 27 जुलाई से 7 अगस्त तक किया जाएगा, जिसमें 18 खेलों में करीब 45000 एथलीट भाग लेंगे।
प्रतियोगिता के सभी मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाएंगे। इसमें 8 महिला क्रिकेट टीम भाग लेगी और यह 8 दिनों तक खेला जाएगा। साल 1998 के बाद यह पहला मौका है जब क्रिकेट को राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल किया गया है। 1998 में कुआलालंपुर में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में दक्षिण अफ्रीका की पुरुष टीम ने 50 ओवरों के प्रारुप में हुए इस प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक जीता था।
सीजीएफ की अध्यक्ष लुइस मार्टिन ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक दिन है और राष्ट्रमंडल खेलों में फिर से क्रिकेट के लौटने का हम स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में अंतिम बार क्रिकेट 1998 में कुआलालंपुर में खेला गया था, जिसमें दक्षिण अफ्रीका की पुरुष टीम ने 50 ओवरों के प्रारूप में हुए इस प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक जीता था। इसमें जैक कैलिस, रिकी पोंटिंग और सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गज शामिल थे।
महिला क्रिकेट 24 साल बाद राष्ट्रमंडल खेलों का बना हिस्सा

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक चलेगा “सुजल शक्ति अभियान’’
महाकाल मंदिर के पास दीवार गिरी, 2 लोगो की मौत 2 घायल, एसपी कलेक्टर मौके पर