मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने सभी किसानों का कर्ज माफ करने का फैसला किया है। महाराष्ट्र के किसानों और राज्य सरकार के बीच रविवार को चली बैठक खत्म हो गई है। बैठक के बाद सरकार ने सभी किसानों का कर्ज माफ करने का फैसला किया है। बैठक में तय किया गया है कि कर्ज़ माफ़ी के लिए सरकार और किसानों की कमेटी बनेगी और किसानों पर दर्ज मामले वापस लिए जाएंगे। सरकार के इस फैसले के बाद किसान संगठनों ने सोमवार को आयोजित किया जाने वाला प्रदर्शन रद्द कर दिया है। उम्मीद है कि अब किसानों का आंदोलन समाप्त हो जाएगा। शनिवार को बंद कमरे में तकरीबन 3 घंटे चली लंबी बैठक के बाद महाराष्ट्र के किसानों ने राज्य सरकार से बातचीत का न्योता स्वीकार कर लिया था। किसान नेता रघुनाथ पाटिल ने कहा था कि किसान अब भी अपनी मांगों को लेकर कायम हैं और जब तक सरकार उनकी सारी मांगे नहीं मान लेती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
एक दिन पहले ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कर्ज माफी सहित किसानों की विभिन्न मांगों पर विचार करने के लिए 6 सदस्यों वाली एक उच्च स्तरीय समिति गठित करने की घोषणा की थी। एक अधिकारी ने बताया था कि इस 6 सदस्यीय समिति की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रकांत पाटिल करेंगे। समिति किसान नेताओं के साथ विचार विमर्श के बाद अपनी रिपोर्ट पेश करेगी।
महाराष्ट्र सरकार ने किसानों के लिए कर्ज माफी की घोषणा की

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त