April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

सेमीफाइनल में भारत की एन्ट्री, फाइनल में बांग्लादेश से होगी भिड़ंत

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गई है। साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को जीत के लिए 192 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसके टारगेट का पीछा करते हुए भारत ने 38 ओवर में ही 193 रन बना लिए और ये मैच 8 विकेट से अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया के लिए कप्तान विराट कोहली ने शानदार 76 रनों की पारी खेली जबकि शिखर धवन ने 78 रन बनाए। इसी के साथ टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। अब टीम इंडिया का अगला मुकाबला बांग्लादेश से एजबेस्टन बर्मिंघम में 15 जून को होगा।

Share to...