मध्य प्रदेश में किसानों के आंदोलन को शांत करने के लिए उपवास पर बैठे मुख्यमंत्री शिवरा सिंह चौहान ने नारियल का पानी पीकर उपवास समाप्त कर दिया। बीजेपी नेता कैलाश जोशी ने उन्हें नारियल का पानी पिलाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वह किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि एमएसपी से कम पर किसान से खरीदारी करना अपराध के समान है। इससे पहले, आज सुबह उनका मेडिकल चेकअप हुआ था। शिवराज शनिवार की सुबह 11 बजे से अनिश्चितकालीन उपवास पर बैठे थे। उपवास पर बैठने के बाद उन्होंने कहा था कि जब तक प्रदेश में हालात नहीं सुधरते तब तक उनका उपवास जारी रहेगा और वह केवल पानी पीएंगे।
उनसे उपवास तोड़ने से जुड़ी अपील आंदोलन में मारे गए किसानों के परिजनों ने की थी। शुक्रवार को मंदसौर में मारे गए 6 किसानों में से 4 किसानों के परिजनों ने उनसे मुलाकात की थी और उपवास ख़त्म करने को कहा कि शनिवार को इन परिवारों को भी शिवराज ने कहा कि सूबे में शांति होते ही वे उपवास ख़त्म कर देंगे।
शिवराज ने कहा कि यह उपवास उन्होंने प्रदेश में शांति के लिए किया है और जब तब हिंसा खत्म नहीं हो जाती और पूरे प्रदेश में शांति नहीं हो जाती, वो उपवास नहीं तोड़ेंगे, हालांकि उन्होंने इशारा किया कि रविवार को सभी परिस्थितयों को देखते हुए और तमाम लोगों से चर्चा करने के बाद ही वे अंतिम फैसला लेंगे।
एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज ने नारियल का पानी पी कर खत्म किया उपवास

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त