April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

महाराष्ट्र में किरायेदारों से 3 महीने तक किराया नहीं वसूल सकेंगे मकान मालिक

देश में अब तक कोरोना के कुल 13 हजार 387 मामले सामने आए हैं, जबकि 437 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा 3202 मामले महाराष्ट्र में है, यहां 194 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद लोगों मन में अफरा-तफरी मची हुई है।

कोरोनावायरस के चलते लोगों के बिजनेस और काम पर काफी असर पड़ा है। यहां तक कि लोगों को रहने और खाने तक की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने यह हो आदेश दिए हैं कि कोई भी मकान मालिक अपने किराएदार से 3 महीने तक किराया नहीं वसूल करेगा।

वहीं राजधानी दिल्ली में अब तक 1640 मामले सामने आ चुके हैं और 38 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में 2 दिनों तक नए मामलों में कमी के बाद गुरुवार को फिर से उछाल देखा गया है।

Share to...