जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री ने बुधवार को विधानसभा में बोलते हुए राज्य के लोगों से भारत, भारतीय संविधान और कश्मीर के संविधान का आदर करने की अपील की। इसके साथ ही अपने भाषण में उन्होंने इशारों-इशारों में अलगवावदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कश्मीर को जो भी मिलेगा वह भारत से ही मिलेगा कहीं और से कुछ नहीं मिलेगा। उन्होंने यह भी सवाल किया कि अगर हम जम्मू-कश्मीर और भारतीय संविधान को नहीं मानते तो फिर किसे मानते हैं?
महबूबा मुफ्ती ने विधानसभा में बोलते हुए कहा कि हम जम्मू-कश्मीर के संविधान को नहीं मानते, मुल्क के संविधान को नहीं मानते तो फिर किस को मानते हैं? फिर आपको मिलने वाला क्या है? कहां से मिलेगा? मैं आज रिकॉर्ड पर यह बात लाना चाहती हूं कि जम्मू-कश्मीर के जो भी लोग है, जो मिलने वाला है इसी मुल्क से मिलेगा और कहीं से कुछ नहीं मिलेगा। महूबूबा ने इस दौरान जीएसटी मुद्दे पर भी बोलीं। उन्होंने कहा कि हमारी विधानसभा देश में सबसे ताकतवर विधानसभा है। जीएसटी को पूरे देश में एकसाथ लागू हुआ सिर्फ जम्मू-कश्मीर में नहीं हुआ। यहां पर विधानसभा में एक उचित बहस के बाद ही यह लागू होगा।
महबूबा ने दिया कश्मीरियों को संदेश, कहा जो मिलेगा इसी मुल्क से मिलेगा

More Stories
जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ़ मध्यप्रदेश (जम्प) द्वारा राज्य स्तरीय पत्रकार एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बड़ा बस हादसा, 7 यात्रियों की मौत कई घायल
अक्षय तृतीया पर श्री महाकालेश्वर को 22 लाख का महाभोग: पुणे के परिवार ने अर्पित किए 1250 किलो हापुस आम और 1250 ग्राम केसर