दलित नेता और गुजरात से पहली बार विधायक बने जिग्नेश मेवाणी की संसद मार्ग से पीएम निवास तक युवा हुंकार रैली को दिल्ली पुलिस ने इजाजत नहीं दी है। पुलिस ने 26 जनवरी की सुरक्षा के मद्देनज़र रैली की इजाज़त नहीं दी है। इसके बावजूद इस रैली में शामिल होने के लिए जिग्नेश मेवाणी पहुंच चुके हैं। मेवाणी ने कहा कि मोदी जी जितनी बार अहमदाबाद आते थे हमे डीटेन किया जाता था और आज हम दिल्ली आए हैं तो हमारे साथ भी यही कर रहे हैं।
जिग्नेश ने कहा कि 22 साल से गुजरात के अंदर तोड़ने की लड़ाई हुई हम तो सिलाई वाले हैं जोड़ने आए हैं। उन्होंने कहा कि हम लव जिहाद वाले नहीं हैं। जिस तरह गुजरात में हार्दिक, अल्पेश और मैंने उनका 150 सीटों का घमंड तोड़ दिया, इसलिए हमें टारगेट किया जा रहा है। हम किसी जाति या धर्म के ख़िलाफ़ नहीं हैं। हम देश के संविधान को मानते हैं। हम फूले और अंबेडकर को मानने वाले हैं।
हुंकार रैली में उमर खालिद ने कहा कि हमें चंद्रशेखर, रोहित वेमुला के लिए इंसाफ़ चाहिए। चंद्रशेखर देश के लिए खतरा है, वह देश के लिए नहीं मनुवादियों के लिए खतरा है। ये सरकार मनुवादियों की सरकार है। हम सारे आंदोलनों को साथ लाएंगे। क्या रोज़गार मिला? नफरत फैलाने से कुछ नहीं होगा।
इस रैली में जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार और रोहित वेमुला की मां को भी शामिल होना था लेकिन वह अभी तक नहीं पहुंची है। मेवाणी के साथ मंच पर भीम सेना के सदस्य भी नजर आए।
मोदी जी अहमदाबाद में जो हमारे साथ करते थे यहां भी वही कर रहे : मेवाणी

More Stories
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बड़ा बस हादसा, 7 यात्रियों की मौत कई घायल
अक्षय तृतीया पर श्री महाकालेश्वर को 22 लाख का महाभोग: पुणे के परिवार ने अर्पित किए 1250 किलो हापुस आम और 1250 ग्राम केसर
मौसम विभाग ने 15 राज्यों में तूफानी बारिश के साथ आंधी चलने व कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट किया जारी