April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

आंचल ठाकुर ने भारत को स्कीइंग में दिलाया पहला मेडल

फरवरी में दक्षिण कोरिया में होने वाले विंटर ओलंपिक्स से पहले भारत के लिए बड़ी सफलता हाथ लगी है। मनाली की 21 साल की आंचल ठाकुर ने स्कीइंग में पहला अंतरर्राष्ट्रीय मेडल जीतकर नया इतिहास रच दिया।
आंचल ने तुर्की में फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल स्कीइंग द्वारा आयोजित विश्व स्कीइंग टूर्नामेंट में कांस्य पदक अपने नाम किया। आंचल की इस कामयाबी पर पीएम मोदी ने भी उन्हें बधाई दी। आंचल को ट्विटर के जरिए दिए एक बधाई संदेश में मोदी ने कहा कि पूरा देश तुर्की में आयोजित एफआईएस अंतर्राष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिता में आपकी ऐतिहासिक उपलब्धि से बहुत खुश है। भविष्य के लिए आपके ढेर सारी शुभकामनाएं।

Share to...