ऑस्कर विनिंग कंपोजर एआर रहमान ने कहा है कि एक गैंग है जो उनके बारे में अफवाहें उड़ा रहा है। रहमान ने बताया कि उनके बारे में ऐसी खबरें उड़ाई जा रही हैं कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें काम नहीं दिया जा रहा है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म दिल बेचारा में एआर रहमान ने संगीत दिया है।
एक इंटरव्यू में रहमान ने पूछा गया कि तमिल सिनेमा की अपेक्षा हिंदी सिनेमा में कम फिल्मों में काम क्यों करते हैं? जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि मैं अच्छी फिल्मों को मना नहीं करता, लेकिन मुझे लगता है कि कोई गैंग है जो गलतफहमी के चलते गलत खबरें फैला रहा है। मुकेश छाबड़ा मेरे पास आए थे और मैंने उन्हें 2 दिन में गाना तैयार करके दिया।
उन्होंने मुझसे कहा कि सर ना जाने कितने लोगों ने कहा है कि मत जाइए, मत जाइए उनके पास और उन्होंने मुझे कहानियों पर कहानियां सुनाई हैं। रहमान ने कहा कि मैंने उनकी बातें सुनीं और सोचा कि ठीक है अब मैं समझ गया हूं कि मुझे कम काम क्यों मिल रहा है और अच्छी फिल्में मेरे पास तक क्यों नहीं आ पाती हैं।
रहमान का कहना है कि मैं डार्क फिल्में करता हूं क्योंकि एक पूरा ग्रुप मेरे खिलाफ काम कर रहा है बिना ये सोचे समझे कि वो मेरा नुकसान ही कर रहे हैं। लोग चाहते हैं कि मैं उनके लिए काम करूं लेकिन साथ ही वो लोग भी हैं जो नहीं चाहते कि मुझे काम मिले। लेकिन ठीक हैख् मैं तकदीर में विश्वास रखता हूं।

More Stories
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर की गई त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर रास्ता किया गया सुगम
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पक्षियों के पेयजल के लिए ग्राम सरवना में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पात्र रखे गए
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा