मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने आज विधानसभा में बजट पेश किया है। शिवराज सरकार के चौथे कार्यकाल का अंतिम बजट है। जनता पर कोई नया कब नहीं लगाया गया है। बजट में महिला, युवाओं, किसानों पर फोकस किया गया। खासकर महिलाओं के लिए पुरस्कार मिला खजाना खोल दिया।
खास बात यह है कि मप्र में पहली बार ई- बजट (पेपर लेस) बजट आया। विपक्ष के हंगामे के बीच वित्त मंत्री ने इसे टेबलेट पर पढ़ा। मंत्रियों और विधायकों को भी टेबलेट दिए गए थे।
विधानसभा चुनाव से पहले यह आखिरी बजट को भी ध्यान में रखा गया फर्स्ट डिवीजन से 12वीं पास करने वाली छात्राओं को ई स्कूटी दी जाएंगी।बेरोजगार युवाओं को 1 लाख नोकरिया दी जाएंगी।
यह बजट (2023-2024) 3 लाख 14 हजार 25 करोड़ रुपए का हैं।पिछले साल (2022-2023) में बजट 2 लाख 79 हजार 697 करोड़ रुपए का था।
वित्त मंत्री ने कहा कि लाडली बहन योजना के तहत हितग्राहियों को 1000/- रुपये महीना दिया जाएगा और राज्य के युवाओं को 1 लाख नौकरियां दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि घुमंतू जाति के लिए मुख्यमंत्री कौशल योजना शुरू होगी जिसके लिए 252 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
वित्त मंत्री ने घोषणा की है कि राज्य के सिंगरौली में एक खनन विश्वविद्यालय खोलने का भी ऐलान किया गया है साथ ही स्कूलों में खाली पदों पर भर्ती का भी ऐलान किया गया है।
वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि MBBS की सीटें 2,055 से बढ़ाकर 3,605 की जाएंगी। इसके अलावा बकायादार किसानों के सरकारी संस्थानों से लिए गए कर्ज के ब्याज का भुगतान भी राज्य सरकार करेगी। बजट में इंदौर और भोपाल मेट्रो रेल के लिए 710 करोड़ रुपए के बजट का भी ऐलान किया गया।
बजट घोषणा में कहा गया कि लाडली लक्ष्मी योजना के लिए 929 करोड़ रुपए और महिला स्व सहायता समूहों के लिए 660 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा नारी कल्याण के लिए 1.2 लाख 976 करोड़ रुपए और लाडली बहना योजना के लिए 8 हजार करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं को 1 हजार रुपए हर महीना दिया जाएगा।
आहार अनुदान योजना के लिए 300 करोड़ रुपए प्रस्तावित किए गए है। इसके तहत बैगा, भारिया, सहरिया जनजातीय महिलाओं को 1 हजार रुपए प्रतिमाह दिया जाएगा।
सलकनपुर में श्रीदेवी महालोक, सागर में संत रविदास स्मारक, ओरछा में रामराजा लोक, चित्रकूट में दिव्य वनवासी राम लोक को डेवलप किया जाएगा। इसके लिए 358 करोड़ रुपए का बजट है।
बजट भाषण में देवड़ा ने बताया कि राज्य में लिंगानुपात 927 से बढ़कर 956 हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि 47 लाख महिला स्व सहायता समूह सशक्त हुए हैं। उन्होंने शराब के अहाते बंद कराने की भी बात कही और बताया कि सकल घरेलू उत्पाद में देश के लिए एमपी की भागीदारी 4 फीसदी से ज्यादा हुई है।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त