April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

भारत ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट: पहले दिन टीम इंडिया 109 पर ऑल आउट, ऑस्ट्रेलिया ने बनाई 47 रनों की बढ़त

इंदौर: भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है, जिसके पहले दिन आज टीम इंडिया बैटिंग में पूरी तरह फ्लॉफ रही।

तीसरे टेस्ट में सबसे पहले टॉस जीतकर टीम इंडिया ने पहले बैटिंग की। मगर कप्तान रोहित शर्मा का यह फैसला बहुत ही गलत साबित हुआ, पूरी पभारतीय टीम 109 पर सिमट गई है।

भारतीय टीम की ओर से सबसे ज्यादा 22 रन विराट कोहली ने बनाए। शुभमन गिल ने 21 रन बनाए। वही श्रीकर भारत 17 रन,उमेश यादव 17 रन,अक्षर पटेल 12 रन, रोहित शर्मा 12 रन बनाकर आउट हुए। जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए मैट कुन्हेनमैन ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए साथ ही नाथन लायन को 3 और टॉड मर्फी को एक विकेट मिला। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों का सामना नही कर पाई और मात्र 109 रनों पर पहली पारी में ऑल आउट हो गई।

टीम इंडिया को पहली पारी में जल्दी समेटने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहला विकेट ट्रेविस हेड के रूप में 12 रनों पर गंवाया, मगर फिर उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशेन ने 96 रनों की पार्टनरशिप करके मुश्किलें खड़ी कर दी थी। यहां से लग रहा था कि कंगारू टीम अब बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही है, लेकिन यहां से स्पिनर रवींद्र जडेजा ने शानदार प्रदर्शन करते हुई टीम इंडिया की वापसी कराई। पहला विकेट जडेजा ने ही लिया था इसके बाद बाकी तीन विकेट भी जडेजा ने ही लिए। इस तरह पहले दिन चारों विकेट लेकर जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया को दिन का खेल खत्म होने तक 156 रनों पर रोक दिया। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 156/4 विकेट है।

इस तरह कंगारू टीम ने पहली पारी में पहले दिन भारत पर 47 रनों की बढ़त बना ली है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कैमरून ग्रीन 6 और पीटर हैंड्सकॉम्ब 7 रन बनाकर नाबाद हैं। अब दूसरे दिन यही दोनों खेल की शुरुआत करेंगे।

तीसरे टेस्ट को जितने के लिए टीम इंडिया के गेंदबाजों को शानदार प्रदर्शन करना होगा और ऑस्ट्रेलिया को बड़ी बढ़त लेने से रोकना होगा और टेस्ट को जितने के लिए अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

Share to...