इंदौर: पत्नी के लिए पिज़्ज़ा लेने गया पति जब घर आया और देखा तो पत्नी फांसी के फंदे से लटकी हुई दिखाई दी। पत्नी ने 6 माह के बच्चे के सामने फांसी लगाकर की आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया। मृतक महिला के परिजनों ने पति पर गंभीर आरोप लगाएं हैं।
दरअसल मामला इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र के स्कीम नंबर 78 स्वर्ण बाग कॉलोनी का है। यहां की रहने वाली नवविवाहिता साक्षी पाठक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त 6 माह का बच्चा घर में मौजूद था। परिजनों ने मृतक नवविवाहिता महिला के पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
बताया जा रहा है कि 1 साल पहले ही साक्षी ने राजा पाठक नामक युवक से प्रेम विवाह किया था। दोनों को छह माह की बच्ची भी थी। दोनों ही प्राइवेट कंपनियों में नौकरी करते हैं। वही साक्षी के आत्महत्या के कारण फिलहाल अज्ञात है। पुलिस को किसी भी तरह का कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। वहीं दूसरी और परिजनों ने पति राजा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
परिजनों के बयान और महिला के मोबाइल फोन की जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगा किन कारणों के चलते आत्महत्या की है। वही साक्षी एक पढ़ी-लिखी और समझदार लड़की थी। परिजनों का मानना है कि वह ऐसा कदम कभी नहीं उठा सकती।
फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त