नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिये लोगों को संबोधित किया। उन्होंने एक बार फिर स्वच्छता अभियान, देश में पर्यटन और खादी उद्योग पर अपनी बात जोरदार ढंग से रखी। उन्होंने लोगों का स्वच्छता अभियान से जुड़ने के लिए धन्यवाद दिया और खादी को जुड़ने के लिए आभार जताया। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वह विदेश में घूमने जाएं लेकिन अगर देश में पहले घूमें तो ठीक होगा। उन्होंने कहा कि देश में ऐसी बहुत से जगह हैं जहां के बारे में लोग बिल्कुल नहीं जानते हैं। ऐसा करने से उनका व्यक्तित्व विकास भी होगा।
अपनी बात रखते हुए पीएम ने सबसे पहले बताया कि यह 36वां एपिसोड है। यह कार्यक्रम देश की सकारात्मक शक्ति से जुड़ने का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि यह देश की मन की बात है, मेरे मन की बात नहीं है। उन्होंने कहा कि मुझे लोगों के सुझाव का खजाना मिलता है। उन्होंने कहा कि कई बातें मुझे प्रेरणा देती है। कई सुझाव होते हैं। उन्होंने कहा कि लोग अपनी बात मुझ तक पहुंचाते हैं। देश के कोने-कोने से यह बात मुझतक पहुंचती है। तीन साल की यह यात्रा पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि मन की बात को राजनीति से दूर रखा है।
मन की बात: पीएम मोदी बोले, विदेश जाने के बजाय देश के पर्यटन को दे बढ़ावा

More Stories
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर की गई त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर रास्ता किया गया सुगम
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पक्षियों के पेयजल के लिए ग्राम सरवना में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पात्र रखे गए
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा