संयुक्त राष्ट्र महासभा में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने जिस तरह से पाकिस्तान को पूरी दुनिया के सामने एक्सपोज किया, उसके बाद बौखलाए पाकिस्तान ने यूएन में अपना जवाब देने के लिए एक लड़की का फोटो पेश किया। जिसे पैलेट गन का शिकार हुई कश्मीरी लड़की का बताया गया। लेकिन जल्द ही पाक का यह झूठ भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर बेनकाब हो गया, दरअसल में जिस फोटो को कश्मीरी लड़की का बताया जा रहा था वो फलिस्तीनी लड़की का निकला।
शनिवार रात संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को बेनकाब करते भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के भाषण के बाद से पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में बौखलाहट का माहौल है। इसी बौखलाहट में सुषमा के बाद पाकिस्तान की संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि मलीहा लोधी ने कश्मीर में भारत की बर्बरता को दिखाने के लिए एक फर्जी फोटो का इस्तेमाल किया था। लोधी ने अपनी स्पीच के दौरान एक घायल लड़की की फोटो दिखाई। जिसमें उसके चेहरे पर पैलेट गन की गोलियों के निशान थे। उनका कहना था कि ये है भारत का असली चेहरा।
जबकि जिस लड़की की फोटो लोधी ने दिखाई उसका कश्मीर से दूर-दूर तक कोई लेना.देना नहीं है। जिसकी फोटो यूएन में दिखाई गई है वो फिलिस्तीन की रहने वाली है और वो गाजा पर हुए हमले में घायल हुई थी।
अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान का सफेद झुठ, फिलिस्तीनी को बताया कश्मीरी

More Stories
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर की गई त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर रास्ता किया गया सुगम
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पक्षियों के पेयजल के लिए ग्राम सरवना में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पात्र रखे गए
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा