April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मध्यप्रदेश में सुरक्षित नहीं सुरक्षा करने वाले, कुछ घंटे में कई पुलिसवालों पर हमला

भोपाल। मध्यप्रदेश में अब पुलिस खुद सुरक्षित नजर नही ंआ रही है। 2 दिनों में दूसरे पुलिसकर्मी पर हमला हुआ है। शनिवार को झाबुआ ज़िले की अंतरवेलिया चौकी में झगड़े की सूचना पर आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला हुआ, जिसमें हेड कांस्टेबल जगदीश नायक का हाथ कट गया और एक कांस्टेबल घायल हो गया। दोनों पुलिसकर्मियों को गुजरात में दाहोद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दीपावली की रात छतरपुर में बदमाशों ने एक पुलिसकर्मी को गोली मार दी थी। कल्याणपुरा थाने की पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी थी जिसके बाद वो फरार वारंटी बदमाश को पकड़ने गये थे। रास्ते में फरार अपराधी दिलीप ने उनपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में प्रधान आरक्षक जगदीश नायक गंभीर रूप से घायल हो गये, जबकि दूसरे कॉन्स्टेबल मनोज को भी चोट लग गई।
इससे पहले छतरपुर जिले में एक पुलिस कॉन्स्टेबल की दिवाली की रात ड्यूटी पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर 2 संदिग्ध बदमाशों को हिरासत में ले लिया है।

Share to...