मुंबई। रोहित शेट्टी की हिट फ्रेंचाइजी की गोलमाल अगेन ने कमाई के सारे अनुमानों को ध्वस्त करते हुए बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन बम्पर कलेक्शन किया है। गोलमाल अगेन ने पहले दिन ही कई सारे रिकॉर्ड गिरा दिए हैं।
गोपाल, माधव, लकी और लक्ष्मण के किरदार पिछले 11 साल से दर्शकों के मनोरंजन के लिए गोलमाल करते रहते हैं। ये चौथी बार था जब रोहित शेट्टी ने गोलमाल अगेन के जरिये एक नई कहानी के साथ दर्शकों को दिवाली का तोहफ़ा दिया और दर्शकों ने भी पहले ही दिन रिटर्न गिफ़्ट भी दे दिया। गोलमाल अगेन ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर पहले दिन 30 करोड़ 14 लाख रूपये की कमाई की है। फिल्म को लेकर 20 से 25 करोड़ रूपये तक की ओपनिंग का अनुमान लगाया गया था लेकिन करीब 80-90 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ गोलमाल मालामाल हो गई। करीब 100 करोड़ की लागत में बनी और वर्ल्ड वाइड 4200 से अधिक स्क्रीन्स में रिलीज़ हुई गोलमाल अगेन इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली ओरिजनल हिंदी फिल्म बन गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसी साल रिलीज़ हुई बाहुबली, द कन्क्लूजन के हिंदी डब वर्ज़न ने पहले दिन 41 करोड़ रूपये की कमाई की थी।
गोलमाल के लिए दिवाली के मौके के साथ कमाई के लिए तगड़ा वीकेंड मिला है और माना जा रहा है कि पहले तीन दिन में है फिल्म 100 करोड़ के करीब पहुंच सकती है।
गोलमाल अगेन ने पहले ही दिन गिराए सारे रिकार्ड

More Stories
प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता अनुपम खेर व अभिनेत्री शुभांगी दत्त बाबा महाकाल की भोग आरती में हुए शामिल
अभिनेता अमित भल्ला भस्मारती में हुए शामिल, किए बाबा महाकाल के दर्शन
अब तक 2938 स्थानों पर हुई जाँच, 4547 गैस सिलेण्डर किये गये जब्त