April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

नाबालिग लड़की को बेरहमी से बारे थप्पड़ हो गई बेहोश, लोग देखते रहे

मुंबई। मुंबई के नेहरू नगर इलाके में एक युवक ने एक नाबालिग लड़की को ताबड़तोड़ कई थप्पड़ जड़ दिए। यह युवक अपने दोस्तों के साथ बेहद ऊंची आवाज में बात कर रहा था, जिस पर लड़की ने आपत्ति जताई थी। सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आया कि युवक ने लड़की को इतनी जोर से थप्पड़ मारे कि वह बेहोश होकर गिर गई। पुलिस के अनुसार लड़की अपनी सहेलियों के साथ सिलाई क्लास जा रही थी। उसने देखा कि उसके पड़ोस में रहने वाला इमरान शाहिद शेख अपने साथियों के साथ जोर-जोर से बातें कर रहा था। उसने इमरान से कहा कि वह धीरे बातचीत करे, लेकिन इससे वह भड़क गया और उसे थप्पड़ मारने लगा। इस दौरान कोई भी आदमी उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया।
पीड़ित लड़की की सहेलियों ने उसके माता-पिता को घटना की जानकारी दी। लड़की को पास के एक अस्पताल में ले जाया गया। बाद में लड़की के घरवालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस में दर्ज शिकायत में लड़की ने कहा है कि आरोपी ने पहले उस पर पत्थर फेंके।

Share to...