राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भैयाजी जोशी को चौथे कार्यकाल के लिए संगठन का राष्ट्रीय महासचिव सरकार्यवाह चुन लिया है। वे साल 2009 से लगातार संघ के सरकार्यवाह हैं। आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की नागपुर में जारी 3 दिवसीय बैठक में शनिवार को यह चुनाव हुआ।
सरकार्यवाह आरएसएस प्रमुख यानी सरसंघचालक के बाद सबसे अहम पद है। आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा हर 3 साल में आयोजित होती है और इसी में राष्ट्रीय महासचिव का चुनाव होता है। यह संघ के अहम फैसले लेने वाली संस्था है। भैयाजी जोशी का चौथा कार्यकाल मार्च 2021 तक होगा। यह बैठक 9 मार्च को शुरू हुई है और 11 मार्च तक चलेगी।
उल्लेखनीय है कि संघ के कई नेता चाहते थे कि भैयाजी जोशी 3 साल का एक कार्यकाल और लें, हालांकि खुद जोशी स्वयं इसके पक्ष में नहीं थे। इस चुनाव से पूर्व सरकार्यवाह के पद के लिए सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले या कृष्ण गोपाल के नामों की भी चर्चा चलती रही थी। संघ के सरकार्यवाह का चुनाव इस बार इसलिए ज्यादा महत्वपूर्ण हो गया था क्योंकि अगले एक साल में लोकसभा समेत कई राज्यों के महत्वपूर्ण चुनाव होने हैं।
भैयाजी जोशी का चौथा कार्यकाल, आरएसएस के सरकार्यवाह चुने गए

More Stories
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा
उज्जैन कलेक्टर कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय दमदमा में शुरू हुई एमपी ई-सेवा हेल्प डेस्क
साधना सप्ताह में देश में तृतीय स्थान अर्जित करने पर जनसंपर्क विभाग को एमएसएमई मंत्री काश्यप ने सिविल सेवा दिवस पर किया पुरस्कृत