भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने बताया कि भारत में अब तक कुल 38,442 परीक्षण किए गए हैं, जिनमें से 3501 परीक्षण कल किए गए थे। इसके साथ ही आइसीएमआर ने बताया कि हम अभी भी अपनी परीक्षण क्षमता के 30 फीसद से कम हैं।
पिछले 3 दिनों में 13034 परीक्षण निजी प्रयोगशालाओं में किए गए हैं। पुणे में एक 54 साल के व्यक्ति की कोरोना वायरस से मौत हो गई। मरीज को जायबटिज और हाइपरटेंशन से पीड़ित था। वह दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती था। पुणे में कोरोना वायरस के 32 मामले सामने आए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार डीआरडीओ अगले सप्ताह से प्रति दिन 20,000 एन-99 मास्क का निर्माण शुरू करेगा। 2 घरेलू निर्माता प्रति दिन 50,000 एन-95 मास्क का उत्पादन कर रहे हैं। अगले सप्ताह से प्रति दिन 1 लाख तक उत्पादन की उम्मीद है। भारत के अस्पतालों में स्टॉक में 11.95 लाख एन-95 मास्क हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 1071 हो गई है। वहीं, इनमें से 99 लोग ठीक हो गए हैं। अभी तक 29 मरीजों की मौत हो गई है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि कोरोना संकट में मदद करने वाले सभी लोगों के लिए बीमा कवरेज 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दिया गया है। जिसमें निजी, सरकारी, परिवहन केंद्रों के कर्मचारी शामिल हैं जैसे कि डॉक्टर, नर्स, पुलिस एवं कूरियर सेवाएं हैं।

More Stories
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा
उज्जैन कलेक्टर कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय दमदमा में शुरू हुई एमपी ई-सेवा हेल्प डेस्क
साधना सप्ताह में देश में तृतीय स्थान अर्जित करने पर जनसंपर्क विभाग को एमएसएमई मंत्री काश्यप ने सिविल सेवा दिवस पर किया पुरस्कृत