वायु सेना में सर्वोच्च रैंक मार्शल हासिल करने वाले एकमात्र सेनानी अर्जन सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है। वह राजधानी दिल्ली के आर्मी रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल में भर्ती हैं। वायु सेना ने शनिवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अर्जन सिंह से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे। इससे पहले रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी अस्पताल जाकर उनका हाल-चाल जाना। वायु सेना ने ट्वीट में बताया कि शनिवार को रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने अस्पताल जाकर उनका हाल-चाल जाना। 98 वर्षीय अर्जन सिंह को जब वायु सेना प्रमुख बनाया गया था तो उनकी उम्र उस वक्त महज 44 साल थी और आजादी के बाद पहली बार लड़ाई में उतरी भारतीय वायुसेना की कमान उनके ही हाथ में थी।
अर्जन सिंह सेना के 5 स्टार रैंक अफसर हैं। देश में 5 स्टार वाले 3 सैन्य अधिकारी रहे हैं, जिनमें से फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ और फील्ड मार्शल के एम करियप्पा का नाम है, ये दोनों जीवित नहीं हैं। ये तीनों ही ऐसे सेनानी है, जो कभी सेना से रिटायर नहीं हुए।
भारतीय वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह की हालत गंभीर, पीएम मोदी मिले

More Stories
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर की गई त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर रास्ता किया गया सुगम
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पक्षियों के पेयजल के लिए ग्राम सरवना में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पात्र रखे गए
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा