बेहतरीन फॉर्म में चल रही भारतीय खिलाड़ी पीवी सिंधु ने कोरिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट जीतकर नया इतिहास रच दिया। जापान की नोजोमी ओकुहारा से विश्व चैम्पियनशिप में मिली हार का बदला लेकर सिंधु कोरिया ओपन जीतने वाली पहला भारतीय खिलाड़ी बन गईं।
महिला एकल वर्ग में एक घंटे 24 मिनट तक चले मैच में सिंधु ने ओकुहारा को 22-20, 11-21, 21-18 से मात देकर जीत हासिल की। सिंधु के लिए हालांकिए यह जीत आसान नहीं थी। इस मैच में आक्रामक नजर आईं ओकुहारा के आगे कई बार सिंधु को घुटनों के बल आते देखा गया।

More Stories
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पक्षियों के पेयजल के लिए ग्राम सरवना में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पात्र रखे गए
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा
उज्जैन कलेक्टर कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय दमदमा में शुरू हुई एमपी ई-सेवा हेल्प डेस्क