पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को भाजपा पर तंज कसा। ममता ने कहा कि भाजपा सिर्फ इतिहास, नाम.नोट और संविधान बदलने वाली पार्टी है। वह गेम-चेंजर नहीं है। मौजूदा वक्त में देश खतरे में है। इस खतरे से देश को बचाने के लिए तृणमूल अहम भूमिका निभा सकती है।
उन्होंने कहा कि भाजपा अपने आप को ऐसे पेश करती है, जैसे उसने ही देश को जन्म दिया हो, लेकिन भाजपा स्वतंत्रता के समय कहीं भी नहीं थी।
ममता ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार सरकारी संस्थानों को बर्बाद कर रही है। वे आरबीआई और सीबीआई के काम करने के तरीके को बदलने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा बोट बैंक की राजनीति के चलते प्रतिमाएं बनाने में लगी है, लेकिन 2019 लोकसभा चुनावों के बाद वह खुद एक मूर्ति बन जाएगी।
भाजपा नाम-नोट और इतिहास बदलने वाली बस : ममता बनर्जी

More Stories
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर