भोपाल। बीजेपी के राष्ट्रीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 15 और 16 नंवबर को मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों की विधानसभाओं में पहुंचकर जनसभाओं एवं रोड शो में भाग लेंगे। शाह 18, 19, 23 और 24 नवंबर को भी मध्यप्रदेश का दौरा करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाह 15 नवंबर को बड़वानी, बड़नगर और शाजापुर पहुंचें। वे वहां विभिन्न सभाओं को संबोधित करने के बाद दिल्ली वापस रवाना हो गए। 16 नवंबर को शाह विमान से खजुराहो पहुंचेंगे। वे वहां से विभिन्न स्थानों पर जाकर चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। वे खजुराहो होते हुए वापस दिल्ली लौट जाएंगे।
15 नवम्बर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह उज्जैन के बडनगर पहुंचे। जिले के 4 भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में शाह की आम सभा की। अमित शाह ने राहुल गांधी और कमलनाथ पर साधा निशाना। भारत देश की सुरक्षा पर अमित शाह ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक घुसपैठिए को चुन-चुन कर बाहर करेंगे। साथ ही बोले कि नरेन्द्र मोदी जी ने देश में 129 योजनाएं शुरू की है। देश के 19 राज्यों में भाजपा की सरकार है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह ने देश के लिए अच्छा काम किया है। उन्होंने लोगों के लिए 129 योजनाएं शुरू की है और कई और योजनाओं लेकर आ रहे है।
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह मध्यप्रदेश दौरे पर पहुचे बडनगर

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई, SIT–STF ने भोपाल में सक्रिय नेटवर्क का किया पर्दाफाश
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत