प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नोटबंदी को उचित ठहराते हुए शुक्रवार को कहा कि इसके जरिये दबा हुआ रुपया वापस बैंकिंग प्रणाली में लाया गया और इसका उपयोग सरकार जनहित के कार्यों में कर रही है। वहीं इससे कुछ घंटे पहले ही मध्यप्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नोटबंदी को देश के इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला बताया था।
मोदी ने शहडोल में एक चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि नोटबंदी के जरिये अलमारियों और बिस्तरों में दबा रुपया वापस बैंकिंग प्रणाली में लाया गया और इसका उपयोग सरकार अब जनहित के कार्यों में कर रही है।
उन्होंने कहा कि नोटबंदी के समय मैंने सार्वजनिक रुप से कहा था कि शुरुआत में इससे लोगों को कुछ परेशानी होगी। मोदी के भाषण से कुछ घंटे पहले राहुल गांधी ने सागर जिले में एक जनसभा में नोटबंदी को देश के इतिहास में सबसे बड़ा घोटाला बताया।
नोटबंदी उचित, रुपया बैंकिंग प्रणाली में आया : मोदी

More Stories
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर