April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

भय्यू महाराज के वित्तीय अधिकार सौंपने के मामले पर ट्रस्ट करेगा बैठक

इंदौर। भय्यू महाराज की खुदकुशी के 2 दिन बाद उनके स्थापित ट्रस्ट के एक पदाधिकारी ने आज कहा कि आध्यात्मिक गुरु के वित्तीय उत्तराधिकार के मसले में फिलहाल कोई फैसला नहीं किया गया है। यह मसला भय्यू महाराज के कथित सुसाइड नोट से खड़ा हुआ है, जिसमें उनके वित्तीय अधिकार, सम्पत्ति, बैंक खाते और संबंधित मामलों में दस्तखत का हक उनके खास सेवादार विनायक दुधाड़े को सौंपे जाने का जिक्र है। दुधाड़े करीब 15 साल पहले उनसे जुड़ा था और साये की तरह उनके साथ रहता था।
यह पूछे जाने पर कि क्या भय्यू महाराज का स्थापित श्री सद्गुरु दत्त धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट इस सुसाइड नोट के अनुसार संस्था के सारे वित्तीय अधिकार उनके सेवादार को सौंप देगा, ट्रस्ट के सचिव तुषार पाटिल ने कहा कि अभी हम इस विषय में कुछ भी सोचने की स्थिति में नहीं हैं। हमारे गुरु हमें हमेशा के लिये छोड़कर चले गये हैं जिससे हम भारी सदमे में हैं। उन्होंने संकेत दिये कि कुछ दिन बाद ट्रस्ट की बैठक आयोजित कर तय किया जा सकता है कि भय्यू महाराज के वित्तीय उत्तराधिकार मसले में क्या कदम उठाया जाए।

Share to...