नई दिल्ली। पीएनबी घोटाला मामले में पंजाब नेशनल बैंक ने बकाया भुगतान के लिए घोटाले का आरोपी और डायमंड कारोबारी नीरव मोदी को एक पुख्ता योजना के साथ आने को कहा है। करीब साढ़े ग्यारह हजार करोड़ के घोटाले से आहत सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक ने हीरा कारोबारी नीरव मोदी को बकाये के भुगतान के लिए एक पुख्ता तथा क्रियान्वयन योग्य योजना के साथ आने को कहा है। पीएनबी में हुए 11,400 करोड़ रुपये के ऋण घोटाले का सूत्रधार नीरव मोदी है। बैंक की मुंबई शाखा द्वारा धोखाधड़ी से जारी साख पत्रों के आधार पर अन्य बैंकों की विदेशी शाखाओं से कर्ज लेकर यह धोखाधड़ी की गई है। पीएनबी ने नीरव मोदी के एक ई-मेल के जवाब में उससे कर्ज चुकाने की ठोस योजना के साथ आने की यह बात कही है।
पीएनबी के महाप्रबंधक अश्विनी वत्स ने नीरव मोदी को उसके मेल का जवाब भेजा है। उसमें कहा गया है कि आप गैरकानूनी और अनधिकृत तरीके से कुछ बैंक अधिकारियों के जरिए एलओयू हासिल कर रहे थे। किसी भी समय हमारे बैंक द्वारा आपकी 3 भागीदार कंपनियों को यह सुविधा नहीं दी गई थी।
नीरव मोदी की गैरकानूनी गतिविधियां सामने आने के बाद बैंक ने इसकी जानकारी विधि जांच एजेंसियों को दी, क्योंकि इसमें जाहिरा तौर पर फेमा और मनी लांड्रिंग निरोधक कानूनों का उल्लंघन हुआ है।
बैंक ने नीरव मोदी से पूछा कब और कैसे चुकाएंगे पैसा, दे पूरी जानकारी

More Stories
सिंहस्थ 2028 का आयोजन ग्रीन एंड क्लिन की थीम पर होगा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इलेक्ट्रिक व्हील लोडर मशीन की चाबी नगर निगम को प्रदान की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पूजन अर्चन कर आरती की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” के अंतर्गत नए सेक्टर भोपाल-चंदेरी-ओरछा हेलीकॉप्टर यात्रा का किया शुभारंभ