कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो इन दिनों भारत के दौरे पर हैं। कनाडा के पीएम ट्रूडो की डिनर पार्टी में खालिस्तानी आतंकी जसपाल अटवाल की मौजूदगी पर हंगामा मच गया है। इन सबके बीच कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि वह उस व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही करेंगे, जिसने उनके आधिकारिक इवेंट में खालिस्तानी आतंकी जसपाल अटवाल को आमंत्रित किया था। उन्होंने कहा कि हम इस मामले को पूरी गंभीरता से ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए जो भी व्यक्ति या विभाग जिम्मेदार है उसके खिलाफ कार्यवाही होगी। जसपाल अटवाल को पंजाब के एक मंत्री की हत्या के प्रयास में दोषी करार दिया जा चुका है। उसे 20 साल जेल की सजा भी सुनाई जा चुकी है।
इससे पहले मामला बढ़ने पर कनाडाई पीएमओ ने भी सफाई दी थी। पीएमओ ने कहा था कि अटवाल ऑफिशियल डेलिगेशन का हिस्सा नहीं था और न ही उसे पीएम ऑफिस की तरफ से बुलाया गया था। कनाडाई पीएमओ की तरफ से कहा गया कि हमने अटवाल को कार्यक्रम का निमंत्रण नहीं दिया था। हम इसकी जांच कर रहे हैं कि यह कैसे हुआ?
आतंकी जसपाल अटवाल की मौजूदगी पर जस्टिन ट्रूडो ने कहा करेगें कार्यवाही

More Stories
सिंहस्थ 2028 का आयोजन ग्रीन एंड क्लिन की थीम पर होगा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इलेक्ट्रिक व्हील लोडर मशीन की चाबी नगर निगम को प्रदान की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पूजन अर्चन कर आरती की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” के अंतर्गत नए सेक्टर भोपाल-चंदेरी-ओरछा हेलीकॉप्टर यात्रा का किया शुभारंभ