April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

कोर्ट ने दोनों आप विधायको को नहीं दी जमानत, भेजे गए तिहाड़

दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से मारपीट और बदसलूकी के मामले में गिरफ्तार किए गए सत्तारुढ़ आप पार्टी के दोनों विधायकों अमानतुल्ला खान और प्रकाश जरवाल की जमानत अर्जी को तीस हजारी कोर्ट में ठुकरा दिया। कोर्ट के इस फैसले के बाद दोनों को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है।
कोर्ट के सामने दोनों विधायकों की ओर से बेल की अर्जी दी गई थी। जमानत को लेकर विधायक के वकील का कहना था कि इस मामले में कुछ भी ऐसा नहीं है, जिससे उनकी जमानत को खारिज किया जा सके। दूसरी ओर, दिल्ली पुलिस के वकील की ओर से कहा गया है कि इस मामले में जांच अभी पूरी नहीं हुई है, लिहाजा इस स्टेज पर जमानत नहीं दी जानी चाहिए।
दिल्ली के मुख्य सचिव से मारपीट और बदसलूकी के मामले में गिरफ्तार किए गए आप पार्टी के दोनों विधायकों को बुधवार को तीस हजारी कोर्ट में पेश किया गया था, जहां पुलिस ने दोनों की 2 दिन की पुलिस रिमांड मांगी थी, लेकिन जज ने उसे कैंसिल कर दिया।

Share to...