मनोहर सोनी, कुंदनपुर। कुंदनपुर पिटोल और रानापुर मार्ग की सड़क पर अभी पिछले 6 माह से निर्माण कार्य चले जिसमें भारी अनियमितता दिखाई दी। जिसे सम्बंधित लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की देख रेख में किया गया।
पिछले 6 माह से कुंदनपुर पिटोल और राणापुर के मार्ग में निर्माण के नाम पर पुलिया बन रही है, जिसमे शासन के सभी नियमो को लेकर खुलेआम अनदेखी की गई। लोक निर्माण विभाग के जिला कार्यपालन यंत्री आर जी शाक्य, एस डी ओ डी के शुक्ला एवम् इंजिनीयर ( यंत्री ) मयूरी आदि समय पर आते रहे देखते रहे घटिया काम होता रहा।
ये सब वहा पर स्थानीय कार्य करवा रहे लोगों ने बताया कि ये हमारे अधिकारी है। इस सम्बन्ध में जब विभागीय कार्यालय झाबुआ गए तो इन में से कोई भी नहीं मिले। ये अधिकारी हमेशा फील्ड में ही रहते है, ऐसा विभागीय कर्मचारियों ने बताता। इन अधिकारियों के फील्ड पर रहते भी इस तरह का कार्य हो रहा है। कार्य की गुणवत्ता फोटो देखते ही पता चलती है।
फिर हमने मोबाइल पर सम्पर्क किया तो इनमें से इंजीनियर मयूरी मेडम ने फोन उठाया और बोला कि इस सम्बंध में मुझे पता नहीं है, और में अभी नई हुं और इसकी जानकारी हमारे विभागीय एस डी ओ शुक्ला जी के पास है। इस तरह वह भी जवाब नहीं दे पायी।
जब इस मार्ग पर बड़े-बड़े पुल बन रहे है और सड़क बननी है, तो इस स्थिति में इन छोटी-छोटी पुलिया को आवागमन व्यवस्थित रखी जाती है। लेकिन इस स्थान पर कोई पुलिया टूटी नहीं थी, कोई बड़े बड़े गड्ढे नही थे, और यहा कोई बड़ी दुर्घटना का कोई भय था। लेकिन पुलिया बनने के बाद तो और भी हालात बिगड़ गए है। लाखों रुपये का नुकसान किया जा रहा है।

More Stories
पश्चिम बंगाल सहित 3 राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपा नेता कार्यकर्ताओ ने मनाया जश्न
गरुड़ पोर्टल से सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की होगी केंद्रीकृत रीयल-टाइम मॉनिटरिंग
हिमाचल प्रदेश के प्रमुख सचिव संजय गुप्ता ने किए महाकाल के दर्शन, भस्मारती में हुए शामिल