April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

बीएचयू में फिर बवाल, बसों में लगाई आग, एटीएम उखाड़े

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में एक बार फिर से हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। बीएचयू के छात्र नेता आशुतोष की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ पुलिसकर्मियों की झड़प हो गई। इस दौरान छात्रों ने कुछ गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया तो कई के शीशे तोड़ दिए। प्रदर्शनकारी छात्रों ने कैंपस के अंदर स्थित एटीएम में भी तोड़फोड़ की है। साथ ही कैंपस में कई जगह लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिए हैं। हालात बिगड़ने पर बीएचयू कैंपस में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं। छात्र नेता आशुतोष ने आईआईटी बीएचयू की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बाधा पहुंचाने की कोशिश की थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। आशुतोष पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह के बेटे हैं। छात्रों का कहना है कि आईआईटी के छात्रों ने रात में डीजे पार्टी आयोजित की थी, छात्र नेता आशुतोष ने इसे बंद करने की कोशिश की थी। आईआईटी के छात्रों की ओर से पुलिस बुलाए जाने के बाद आशुतोष को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद बिड़ला छात्रावास के छात्र उग्र हो गए और तोड़फोड़ पर उतारू हो गए।

Share to...