April 17, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

बर्फीले तूफान की चपेट में आने से 3 सैनिक की मौत

लद्दाख क्षेत्र में सैन्य वाहन हिमस्खलन में फंसने से 3 सैनिकों की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से जख्मी हैं। एक सैनिक लापता बताया जाता है। उत्तरी कमान के सैन्य प्रवक्ता कर्नल एसडी गोस्वामी के अनुसार लेह जिले के दूरदराज गांव चंगला पास में सेना के वाहन जा रहे थे।
इसी दौरान अचानक हिमस्खलन में फंस गए। सूचना मिलते ही सेना का बचाव दल मौके पर पहुंचा। 3 सैनिकों के शव मिले हैं। जबकि 2 अन्य को गंभीर हालत में बर्फीले क्षेत्र से निकाला गया। एक सैनिक लापता है। उसकी खोजबीन की जा रही है।
जानकारी के अनुसार हिमस्खलन में फंसने वाले सैन्य वाहन एएससी की यूनिट 503 के थे। आर्मी सप्लाई कानवाई रोजाना की तरह शुक्रवार को निकली थी। चांगला पास के पास दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वाहन अचानक हिमस्खलन की चपेट में आ गए। काफी समय बाद सेना को वाहनों के हिमस्खलन में फंसने की सूचना मिली। उसके बाद सेना ने बचाव अभियान चलाया।

Share to...