श्रीनगर। मध्य कश्मीर में बडगाम और बारामुला जिलों में गुरूवार को सुरक्षाबलों के साथ 2 अलग-अलग मुठभेड़ में 5 आतंकवादी मारे गए। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि यहां से करीब 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पाखेरपोरा इलाके में फुटलीपोरा में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने घेराव किया और सर्च ऑपरेशन चलाया।
अधिकारी ने कहा कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की। जवाबी कार्यवाही के बाद दोनों पक्षों में मुठभेड़ शुरू हो गयी। अधिकारी ने कहा कि मुठभेड़ में 4 आतंकवादी मारे गए। उन्होंने बताया कि अभियान अभी चल रहा है।
बडगाम व बारामुला में एनकाउंटर, 5 आतंकी ढेर

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल
28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक चलेगा “सुजल शक्ति अभियान’’