पश्चिम बंगाल के जयगांव में जीजेएम समर्थक और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई है। पुलिस ने आंदोलनकारियों से निपटने के लिए रबर की बुलेट और आंसू गैस के गोले दागे। हिंसक झड़प में कई पुलिसवाले और आंदोलनकारी घायल हो गए।
अलग गोरखालैंड की मांग को लेकर लोग आंदोलन कर रहे हैं। जिसमें आये दिन पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच झड़प होती है। कल भी जीजेएम के कार्यकर्ताओं ने सुकना में खुकरी आंदोलन शुरू किया था, जिसमें 2 पुलिसकर्मी और एक आंदोलनकारी घायल हो गए थे। जिसके बाद पुलिस ने एक प्रदर्शनकारी को गिरफ्तार कर लिया था। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में गोरखालैंड की मांग को लेकर हो रहे प्रदर्शन में जून से अबतक 9 प्रदर्शनकारियों की मौत हो चुकी है। गोरखालैंड को अलग राज्य बनाने की मांग पर अड़े जीजेएम नेतृ्त्व ने कहा कि राज्य में स्थिति इतनी बद्तर होने के बाद भी केंद्र सरकार चुप्पी साधे बैठी है। इसी के चलते जीजेएम ने इस आंदोलन को अगस्त में दिल्ली ले जाने का फैसला किया है।
प. बंगाल में फिर भड़की हिंसा, कई आंदोलनकारी और पुलिसकर्मी घायल

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल
तमिलनाडु मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, सीएम के बेटे उदयनिधि स्टालिन को बनाया उपमुख्यमंत्री, आज होगा शपथग्रहण