April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

जय श्रीराम कहने पर मंत्री पर फतवा जारी, निरस्त कर दिया गया निकाह

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा में 28 जुलाई को जेडीयू-बीजेपी गठबंधन ने जैसे ही विश्वास मत हासिल किया वैसे ही जेडीयू के मुस्लिम विधायक खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद ने जय श्रीराम का नारा लगाया। शनिवार को नीतीश के मंत्रिमंडल में एकमात्र मुस्लिम मंत्री के रूप में खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद ने भी शपथ ली है। हालांकि विधायक फिरोज अब नई मुसीबत में घिरते दिख रहे है। क्योंकि उनके खिलाफ इमारत-ए-शरिया ने फतवाजारी कर दिया है। फतवे की मानें तो इससे फिरोज का निकाह भी खत्म हो गया है और उन्हें दोबारा निकाह करने के लिए फिर मुफ्ती से माफी मांगनी होगी। इस पर फिरोज ने जय श्रीराम का नारा लगाने को सही ठहराते हुए अपने बचाव में कई तर्क दिए हैं। फिरोज ने तर्क दिया कि अगर जय श्रीराम के नारे लगाने से बिहार की 10 करोड़ जनता का फायदा होता है, तो मैं सुबह.शाम जयश्री राम कहूंगा। उन्होंने कहा कि हमारे इस्लाम में नफरत करने की कोई जगह नहीं है, इस्लाम की बुनियाद मोहब्बत और प्रेम है। मैं रहीम के साथ-साथ राम को भी पूजता हूं, खुदा हमारी आत्मा में बसते हैंं।

Share to...