इस्लामाबाद। बेइमानी के मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा अयोग्य करार दिये जाने के बाद देश के प्रधानमंत्री पद से हटाए गए नवाज शरीफ काफी नाराज़ हैं। नवाज शरीफ ने सवाल उठाया है कि क्या पाकिस्तान में बाकी सब लोग सादिक और अमीन यानी ईमानदार और नेक हैं। पाकिस्तान की शीर्ष अदालत ने शुक्रवार को 67 वर्षीय शरीफ को बेइमानी के मामले में अयोग्य करार दिया था और व्यवस्था दी थी कि उनके और उनके बच्चों के खिलाफ पनामा पेपर कांड को लेकर भ्रष्टाचार के मामले दर्ज किये जा सकते हैं जिसके बाद उन्हें प्रधानमंत्री पद छोड़ना पड़ा।
अदालत की व्यवस्था में कहा गया है कि 2013 के आम चुनावों में नामांकन दाखिल करते वक्त शरीफ ने अपने बेटे की दुबई की एक कंपनी से कमाई का खुलासा नहीं करके बेइमानी की। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति ऐजाज अफजल खान ने कहा कि शरीफ अब संसद के ईमानदार सदस्य नहीं रह गये हैं।
पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज के नेताओं को कल संबोधित करते हुए शरीफ ने कहा था कि आपको इस बात पर गर्व होना चाहिए कि आपके नेता पर भ्रष्टाचार का एक भी दाग नहीं है। उन्होंने पीएमएल-एन के संसदीय दल की बैठक में कहा कि मुझे इस बात पर गर्व है कि मुझे भ्रष्टाचार के आरोपों में अयोग्य घोषित नहीं किया गया है। इस बैठक में नवाज शरीफ के भाई और पंजाब के मुख्यमंत्री शहबाज शरीफ को उनका उत्तराधिकारी घोषित किया गया।
नवाज ने किया सवाल क्या पाकिस्तान में सब सादिक और अमीन है

More Stories
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर