April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

प्लेस्कूल में 2 साल के मासूम का यौन उत्पीड़न, मामला दर्ज

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के एक प्लेस्कूल में 2 साल के मासूम के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि बच्चे के मेडिकल रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना सोमवार की है। बच्चे की मां ने बताया कि जब वह उसे प्लेस्कूल से लाने गई तो वह बहुत ज्यादा रो रहा था। उन्होंने उसके कपड़े पर खून के निशान देखे, जिसके बाद कुछ अनहोनी का अंदेशा हुआ। इसके बाद वह उसे डॉक्टर के पास लेकर गईं, जहां उसके प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान को देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए।
अगले दिन बच्चे के पैरेंट्स स्कूल गए और इसकी शिकायत वहां के प्रिंसिपल से की। स्कूल की प्रिंसिपल जयश्री आनंद ने ऐसी किसी घटना के होने से इनकार कर दिया। इसके बाद बच्चे के पैरेंट्स ने सीसीटीवी फुटेज देखने की मांग की, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। स्कूल प्रशासन ने उन्हें सीसीटीवी फुटेजे दिखाने से इनकार कर दिया।
यह बाद में स्कूल की प्रिंसिपल ने बच्चे के पैरेंट्स को फोन पर बताया कि सीसीटीवी कैमरा काम नहीं कर रहा है। जयश्री आनंद ने बताया कि सीसीटीवी में 26 जून से लेकर 2 जुलाई तक की कोई भी रिकॉर्डिंग नहीं हो सकी है, जबकि इसी दौरान बच्चे के दौरान उत्पीड़न की घटना हुई थी।
इसके बाद बच्चे के माता-पिता ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Share to...