April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

दिल्ली मेट्रो में हादसा होते होते बचा, चलती ट्रेन पर गिरी रेलिंग की दीवार

दिल्ली मेट्रो में गुरुवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां चलती हुई ट्रेन पर रेलिंग की दीवार का एक हिस्सा टूटकर कर गिर गया। इस हादसे के कारण लाजपतनगर और जंगपुरा के बीच मेट्रो सेवा काफी देर तक बाधित रही, हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं हैं। बताया जा रहा है कि मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं के कारण दीवार का एक हिस्सा मेट्रो ट्रेन पर गिर गया। गुरुवार को दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में शाम को तेज हवाओं के साथ के मूसलाधार बारिश हुई।

Share to...