गुरुग्राम। हरियाणा के साथ पूरे देश को हिला कर रख देने वाले प्रद्युम्न मर्डर केस में गिरफ्तार आरोपी बस हेल्पर अशोक कुमार का आखिरकार जमानत मिल गई। 76 दिनों तक हिरासत में रहने के बाद घर पहुंच गया। बुधवार को ही कोर्ट ने उसे जमानत दी थी। अशोक ने रिहाई के बाद वह भगवान का शुक्रगुजार है कि उसने न्याय दिया। उसने कहा कि हमें न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है।
रिहाई के बाद अशोक ने हरियाणा पुलिस की ज्यादती के बारे में बताया। अशोक के अनुसार पुलिस ने थर्ड डिग्री देकर जुर्म कबूल करने के लिए मजबूर किया। इसके लिए उसे हिरासत में टॉर्चर भी किया गया। उसे बिजली के झटके दिए गए। अशोक की मानें तो जुर्म कबूलने के लिए उसे नशा भी दिया जाता था।
प्रद्युम्न मर्डर में पुलिस पर लगे आरोप, जुर्म कबूलने के लिए दिए बिजली के झटके

More Stories
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा
उज्जैन कलेक्टर कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय दमदमा में शुरू हुई एमपी ई-सेवा हेल्प डेस्क
साधना सप्ताह में देश में तृतीय स्थान अर्जित करने पर जनसंपर्क विभाग को एमएसएमई मंत्री काश्यप ने सिविल सेवा दिवस पर किया पुरस्कृत