April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पेनकार्ड अपडेट कराने जानकारी देते ही बैंक अकाउंट से कटे लाखो रुपये, पुलिस जुटी जांच में

इंदौर: इंदौर शहर में लगातार ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। लोग ठगों का शिकार बन कर अपनी जमा पूंजी गंवा रहे एक ऐसा ही एक मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में सामने आया जहां पैन कार्ड अपडेट कराने के नाम पर युवक के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी हो गई और अकाउंट से लाखो रु निकाल लिए गए। फरियादी की शिकायत पर फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

दरअसल मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र का है। यहां के कालिंदी गोल्ड में रहने वाले फरियादी अभिनंदन श्रीवास्तव ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उनके मोबाइल पर अज्ञात मोबाइल नंबर से फोन आया था। जिसमें उन्हें पैन कार्ड अपडेट कराने के लिए कहा गया। फरियादी ने बिना किसी वेरीफाई और किसी से जानकरी लिए अज्ञात मोबाइल धारक को सारी जानकारी उपलब्ध करा दी और उसके बताए अनुसार एनीडेस्क ऐप डाउनलोड भी कराया था। जैसे ही अभिनंदन ने एनिडेस्क ऐप डाउनलोड किया उसके अकाउंट से 3 लाख 37 हजार रुपए अकाउंट से कट गए।

जब फरियादी को यह एहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हुई है तो फरियादी ने थाने पहुंचकर पूरी शिकायत दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ 420 आईपीसी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया और मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं साइबर सेल से भी मदद ली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

इसके साथ ही पुलिस ने आम लोगों से अपील भी की है कि किसी भी अज्ञात मोबाइल नंबर से अज्ञात व्यक्ति के द्वारा यदि किसी प्रकार की बैंक संबंधित या व्यक्ति संबंधित जानकारी मांगी जाती है तो उसे न दी जाए और तुरंत बैंक में संपर्क करें ताकि धोखाधड़ी और ठगी से बचा जा सके।

Share to...