इंदौर: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में तीन दिवसीय प्रवासी भारतीय सम्मेलन रविवार को शुरू हुआ पहले दिन उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विभिन्न बातें की। प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में शामिल होने आए केन्द्रिय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने सत्र के दौरान प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए इंदौर के सराफा बाजार जाने के लिए कहा और कहा कि आप एक बार समय निकालकर सराफा बाजार जरूर जाए,एक बार जाएंगे तो बार-बार जाने का मन करेगा।
वहीं,उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार किसी के पासपोर्ट का रंग नहीं देखती है बल्कि दुनिया के किसी भी कोने में रहने वाला, किसी भी जाति और धर्म का व्यक्ति भारत का है तो वो भारतीय है। पासपोर्ट के रंग से नहीं बल्कि से सभी दिल से जुड़े है।
खेल मंत्री ने संबोधन के बाद मीडिया से भी चर्चा की। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा कि दुनिया भारत को देख रही है क्योंकि हम 7 अरब से अधिक यूपीआई लेनदेन के साथ फिनटेक में वैश्विक नेता के रूप में उभरे हैं, यानी पिछले महीने 12.82 लाख करोड़ रुपये से अधिक का लेनदेन किया गया था। अगर यह भारत में काम कर सकता है, तो यह दुनिया में कहीं भी काम कर सकता है। अब चीजें बदल रही हैं और दुनिया ने भारत की ओर एक अलग तरह से देखना शुरू कर दिया है,साथ ही ठाकुर ने कहा कि हम विकसित भारत होने के साथ-साथ अपने देश के गौरवशाली इतिहास को सुरक्षित और संजो रहे हैं।
महाकाल महालोक एक उदाहरण है जबकि काशी विश्वनाथ धाम, सोमनाथ और केदारनाथ अन्य हैं। अगले साल अयोध्या धाम भी बनकर तैयार हो जाएगा। सरकार इतिहास में सबसे बड़ा सुधार कर रही है, यानी 1992 में हुए सुधारों से भी बड़ा। हम ब्रेन ड्रेन की बात नहीं करते बल्कि ब्रेन गेम की बात करते हैं। हम देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रवासी भारतीय के सहयोग की तलाश करते हैं।
कार्यक्रम में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित अनेक मंत्री,विधायक सहित बड़ी संख्या में एनआरआई मौजूद रहे।

More Stories
अब तक 2938 स्थानों पर हुई जाँच, 4547 गैस सिलेण्डर किये गये जब्त
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में ऊर्जा विभाग बना नबंर-1 : ऊर्जा मंत्री तोमर
इंदौर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 30 करोड़ की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त, 12 मकान हटाए गए