भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में क्षत्रिय समाज के लोगों बड़ी संख्या में राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में इकट्ठा हुए। लाखो की संख्या में करणी सेना व विभिन्न समाज के लोग जम्बूरी मैदान में अपनी 21 सूत्रीय मांगों को लेकर डटे हुए है। आंदोलन के नेतृत्वकर्ता जीवन सिंह शेरपुर सहित पांच लोग भूख हड़ताल पर है।
खुद को सिर्फ करणी सेना का सैनिक बताने वाले रायसेन निवासी जीवन सिंह शेरपुर ने इस पूरे प्रदर्शन को लेकर के यह कहा कि इस मैदान में लाखों लोग पहुंचे हुए हैं, जिस जंबूरी मैदान को कोई नहीं भर सका उसे क्षत्रिय समाज के साथ-साथ अन्य समाज के लोगों ने भर दिया है।
उन्होंने अपनी मांगों को लेकर के यह कहा कि हमारी प्रमुख मांगों को पूरा किया जाएं अन्यथा आंदोलन जारी रहेगा।
उमड़ी भीड़ के रहने-खाने की व्यवस्था के बारे में बताते हुए उन्होंने यह कहा कि सब ने अपने खाने पीने की व्यवस्था खुद की हुई है इसके साथ में ही उन्होंने यह भी बताया कि जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी तब तक हम सभी यही डटे रहेंगे।
आर्थिक आधार पर आरक्षण सहित 21 मांगों को लेकर भोपाल के जंबूरी मैदान पर रविवार को करणी सेना का महाआंदोलन जारी है। दिन भर के प्रदर्शन के बाद रात होने पर भी आंदोलनकारी मैदान पर डटे हुए हैं। मैदान पर मोबाइल टॉर्च की रोशनी में सभी लोग डटे हुए हैं और भारत माता की जय और जय भवानी के नारे लगातार गुंजायमान हो रहे हैं।
करणी सेना प्रमुख जीवन सिंह ने कहा है कि भूख हड़ताल पर सिर्फ 5 लोग बैठेंगे उन्होंने मंच से कहा कि जिसे जाना हो वह खुशी से जा सकता है लेकिन कहीं भी तोड़फोड़ और उद्दंडता नहीं होनी चाहिए। उन्होंने किसी भी तरह की हिंसा नहीं करने की अपील की है, उन्होंने कहा कि आंदोलन लगातार जारी रहेगा।
जीवन सिंह ने कहा कि हमने मांगे पूरी करने के लिए 4:00 बजे तक का समय दिया था। इस पर सरकार ने हम से समय मांगा है। हमने उन्हें समय दिया है। इसके साथ ही हम अपना अनशन शुरू कर रहे और हम यही बैठेंगे तब तक मैदान नहीं छोड़ेंगे जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी।
भोपाल के जंबूरी मैदान में हो रहे प्रदर्शन में मध्यप्रदेश के अलावा हरियाणा, राजस्थान,महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ से भी करणी सेना के कार्यकर्ता पहुंचे हैं। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता माई के लाल, देखो देखो कौन आया और जय भवानी के नारे लगाते नजर आ रहे हैं।
प्रदर्शन के लिए शनिवार रात से ही लोग भोपाल के जंबूरी मैदान पर आना शुरू हो गए थे और सुबह होते होते ही पूरा जंबूरी मैदान करणी सेना के कार्यकर्ताओं से भर गया।
अभी फिलहाल रात में भी बड़ी संख्या में लोग यहां पर जुटे हैं। मोबाइल टॉर्च जलाकर नारेबाजी कर रहे और आंदोलन कर रहे हैं।
ये हैं प्रमुख मांगे
• जातिगत आधार पर आरक्षण को पूरी तरह से खत्म करके आर्थिक आधार पर आरक्षण दिया जाए
• जिस तरह से एससी एसटी एक्ट बनाया गया है उसी तरह से पिछड़ा वर्ग एक्ट भी बनाया जाए।
• क्षत्रिय महापुरुषों के इतिहास में किसी भी प्रकार से किए जाने वाले छेड़छाड़ में पूरी तरह से रोक लगे।
• रोजमर्रा की चीजों से जीएसटी को पूरी तरह से खत्म किया जाए।
• गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाए।
इन सबके साथ में कई अन्य मांगों को लेकर के लगातार करणी सेना के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं इसके साथ में ही माई का लाल माई का लाल नारों से भी जंबूरी मैदान गूंज रहा है।

More Stories
Investment Updates: भोपाल समिट में 25 निवेशकों को लेटर ऑफ इंटेंट, 15 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार
Damodar Yadav Demand Updates: दमोदर यादव ने दोहराई माफी की मांग, कहा- गलती का एहसास करें, एहसान नहीं
Bunty Vivek Sahu Updates: 3000 एकड़ भूमि के प्रयोजन परिवर्तन को स्वीकृति, करोड़ों के निवेश की उम्मीद