April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पेट्रोल डीजल से भरा टैंकर पलटा हुआ विस्फोट, 1 की मौत 23 घायल

मप्र के खरगोन जिले के बिस्टान थाना क्षेत्र के अजनगांव में आज सुबह सुबह पेट्रोल डीजल से भरा बीपीसीएल का टैंकर पलटने से एक बडा हादसा हो गया। हादसे में एक की मौत हो गई और 23 ग्रामीण घायल हो गये।

दरअसल टैंकर पलटने के बाद ग्रामीण देखने पहुंच गये थे। इस दौरान टैंकर में विस्फोट हो गया। टैंकर धुंधुकर जलने लग गया। टैंकर में विस्फोट से 23 लोग बुरी तरह झुलस गये।

सुबह साढे 5 बजे के आसपास की घटना बताई जा रही है। महिला सहित दो की मौत की घटना से अफरातफरी मच गई।

विस्फोट इतना जबरदस्त था की एक युवती का सिर्फ कंकाल ही बचा। टैंकर में विस्फोट से मोके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही बिस्टान थाना पुलिस मौके पर पहुँची ओर घायलों को खरगोन जिला अस्पताल पहुँचाया गया। खरगोन से फायर ब्रिगेड मोके पर पहुँचा ओर टैंकर की आग को बुझाया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही खरगोन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम और एसपी धर्मवीर सिंह जिला अस्पताल पहुंच गये और घायलों की जानकारी ली और डॉक्टरों को सभी का त्वरित ईलाज करने के निर्देश दिए गए डॉक्टरों की टीम द्वारा सभी का प्राथमिक उपचार कर गंभीर घायलों को इंदौर रेफर किया गया।

खरगोन जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर बिस्टान थाने के अंजनगांव में संतुलन बिगड़ने से पेट्रोल डीजल से भरा टैंकर पलटा था। अभी करीब आधा दर्जन बुरी तरह झुलसे लोगो को इन्दौर रैफर कर दिया गया। कलेक्टर के मुताबिक एक महिला रंगूबाई पति गोरेलाल 19 वर्ष की घटना स्थल पर मौत हो गई। 23 लोग बुरी तरह झुलस गए। अस्पताल में उपचार जारी है। गंभीर लोगो को इन्दौर रैफर किया जा रहा है। इधर ग्रामीणो का कहना है दो की मौत हुई है। ग्रामीण टैकर देखने गये थे उस दौरान हादसा हुआ। ड्रायवर और कन्डेक्टर के घटना के बाद भाग जाने की जानकारी मिल रही है।

वही घटना से गांव में कोहराम मच गया। जिला अस्पताल में लोगो की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। घायलों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हैं। वही पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं।

Share to...